{"_id":"69c1a4d4a72e46b02a053fb3","slug":"1724-council-schools-were-revamped-and-823-were-declared-proficient-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-173954-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 1724 परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प कर 823 निपुण घोषित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 1724 परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प कर 823 निपुण घोषित किए
विज्ञापन
विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक को किया गया सम्मानित।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूरे होने पर विकास भवन में आयोजित किया गया कार्यक्रम
महराजगंज। उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्य विकास भवन परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विगत नौ वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों का विस्तृत प्रदर्शन एवं समीक्षा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना निदेशक उपस्थित रहे। उन्होंने निपुण घोषित विद्यार्थियों एवं संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले नौ वर्षों में जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। अवसंरचना विकास के अंतर्गत राजमार्ग निर्माण से लेकर विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प तक जनपद की आधारभूत संरचना में व्यापक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी आधारित सुविधाओं का विस्तार किया गया है तथा कायाकल्प अभियान के माध्यम से विद्यालयों का समग्र रूपांतरण सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने निपुण घोषित विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।
प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से विभाग की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 1724 परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प कर उन्हें डेस्क-बेंच, पेयजल, शौचालय, विद्युत, बाउंड्रीवाल एवं स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। वर्ष 2024-25 तक 823 विद्यालय निपुण घोषित किए जा चुके हैं, जबकि सत्र 2025-26 में 1412 विद्यालयों के मूल्यांकन में 874 विद्यालय निपुण पाए गए। जनपद के तीन विकास खंड पूर्णतः निपुण घोषित किए जा चुके हैं। वर्ष 2024 में घुघली में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय की स्थापना हेतु 24.07 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि सदर क्षेत्र में मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय के लिए 1.46 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
कार्यक्रम के दौरान निपुण लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करने वाले पांच विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें प्राथमिक विद्यालय पीड़रहिया की गुंजन यादव, कम्पोजिट विद्यालय रूधौली भावचक के अखिलेश मिश्र, प्राथमिक विद्यालय सलामतगढ़ के दिवाकर ध्वज सिंह, कम्पोजिट विद्यालय कानपुर के गोपाल पटेल, कंपोजिट विद्यालय लखिमा थरुवा की रुक्मणी तथा प्राथमिक विद्यालय दुबौली की प्रियंका पटेल शामिल रहीं।
इसी क्रम में लक्ष्मीना, महक, अमन, अमृता एवं हसबुन्निसा सहित निपुण विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंकज कुमार मौर्य ने किया।
Trending Videos