सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A case has been registered against an unknown driver in a road accident case.

Maharajganj News: सड़क दुर्घटना के मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against an unknown driver in a road accident case.
विज्ञापन
महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना 15 मार्च को शाम करीब 7 बजे पुरानी एलआईसी ऑफिस से थोड़ी आगे फरेंदा में हुई।
Trending Videos

गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भरगाई निवासी प्रहलाद के पुत्र विदेशी साहनी अपनी बाइक से फरेंदा से घर लौट रहे थे। तभी एक अन्य बाइक का चालक तेज गति और गलत साइड से लापरवाहीपूर्वक आ रहा था। दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। दुर्घटना में विदेशी साहनी को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए बनकटी ले जाया गया। वहां से स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने आगे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने 23 मार्च को फरेंदा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 24 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार राय ने बताया की प्रह्लाद की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed