{"_id":"69c04f1ebd82b246db0ec580","slug":"a-minor-collision-led-to-a-fight-between-bikes-and-an-fir-was-lodged-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-173840-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मामूली टक्कर के बाद बाइक टकराने पर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मामूली टक्कर के बाद बाइक टकराने पर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के लखिमा गांव में रास्ते में खड़ी बाइक गिरने से शुरू हुआ था विवाद
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के लखिमा गांव में रास्ते में खड़ी एक बाइक में मामूली टक्कर लगने से शुरू हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित राधेश्याम गुप्ता ने आरोप लगाया कि बाइक से झोला टकराने के बाद दूसरे पक्ष ने घर पर आकर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लखिमा कस्बा निवासी राधेश्याम गुप्ता के अनुसार, वह 19 मार्च की शाम करीब सात बजे परतावल बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। रास्ता संकरा होने के कारण उनकी गाड़ी से टंगा झोला रास्ते में खड़ी फिरोज की बाइक से टकरा गया और बाइक गिर गई। राधेश्याम का कहना है कि उन्होंने बाइक खड़ी कर दी और घर चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद फिरोज अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और उन्हें वापस मौके पर ले जाकर नुकसान की भरपाई की मांग करने लगा। इस दौरान कहा-सुनी बढ़ने पर फिरोज, विक्कू और जाहिद के पुत्र ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से किसी तरह बीच-बचाव हुआ लेकिन पीड़ित के सिर पर गंभीर चोटें आईं। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos