{"_id":"69c2fe2975ef5a83c8042e13","slug":"ashas-staged-a-sit-in-protest-over-pending-demands-and-submitted-a-memorandum-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-173975-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लंबित मांगों को लेकर आशाओं ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लंबित मांगों को लेकर आशाओं ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देती आशा।
विज्ञापन
बकाया प्रोत्साहन राशि 31 मार्च तक भुगतान की मांग
जिलाधिकारी को सौंपा उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की अध्यक्ष संगीता के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना दिया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।
संगीता ने बताया कि विगत छह फरवरी 2026 को उप स्वास्थ्यमंत्री के साथ हुई वार्ता के बाद 55 दिनों के आंदोलन को समाप्त किया गया था। सरकार ने करीब सभी मांगों पर सहमति जताते हुए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित करने का भरोसा दिया था। नौ फरवरी को कमेटी के साथ बैठक भी हुई लेकिन तीसरे चरण की वार्ता अब तक नहीं हो सकी। विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री द्वारा सदन में दी गई सहमति को भी अभी तक मूर्त रूप नहीं दिया गया।
संगठन ने मुख्य मांगों में 6 फरवरी की वार्ता के क्रम में तीसरे चरण की बैठक बुलाकर समझौते अंतिम रूप देने, 2019 से 2023 तक की बकाया राशि 750 रुपये मासिक सहित का भुगतान सुनिश्चित करें। भुगतान के नाम पर अवैध वसूली रोकने के लिए सर्कुलर जारी करने और 2024-25 और 2025-26 की सभी बकाया प्रोत्साहन राशि का 31 मार्च तक भुगतान कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ब्योरा चस्पा करने की मांग की है। इस अवसर पर संध्या देवी, सरोज पटेल, माधुरी देवी, रजवंती, श्यामरती देवी, नंदनी, गीता देवी, मुन्नी देवी समेत अन्य आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
Trending Videos