{"_id":"6a5fc716137cb2597b06bd18","slug":"aimim-staged-a-protest-regarding-mohammad-ali-jauhar-university-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-181693-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एआईएमआईएम ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एआईएमआईएम ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के विरुद्ध प्रस्तावित ध्वस्तीकरण संबंधी कार्रवाई पर पुनर्विचार की मांग की।
जिलाध्यक्ष सरवर खान ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि शिक्षा, शोध और भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र होता है। यदि किसी संस्थान से जुड़ा कोई कानूनी, प्रशासनिक या नियामकीय विवाद है तो उसका समाधान विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत किया जाना चाहिए। ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचना चाहिए जिससे विद्यार्थियों की शिक्षा, शिक्षकों और कर्मचारियों के भविष्य तथा शैक्षणिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।
जिलाध्यक्ष ने राज्यपाल से आग्रह किया कि इस प्रकरण में संविधान के मूल्यों, प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों और शिक्षा के अधिकार की भावना को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता या विवाद है तो उसका निस्तारण न्यायिक और विधिक प्रक्रिया के अनुरूप किया जाए, ताकि निर्दोष विद्यार्थियों और कर्मचारियों के हित प्रभावित न हों। प्रदर्शन के दौरान रुहुल्ला खान, जियाउल खान, वसी अहमद, सफी अहमद, मोहिउद्दीन, नूर आलम, मोहम्मद जमालुद्दीन, आफताब आलम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।