{"_id":"6a5fc6a398f9e298a70006d6","slug":"sarus-crane-dies-after-coming-into-contact-with-high-tension-line-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-181738-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से सारस की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से सारस की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के मधवलिया रेंज के ग्रामसभा पिपराकाजी में मंगलवार की सुबह धान के खेत में राष्ट्रीय पक्षी सारस का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, मृत सारस को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रारंभिक जांच में उसकी मौत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से होना सामने आया है।
ग्रामीणों ने सुबह करीब छह बजे खेत में मृत सारस को देखा और इसकी सूचना वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई) के सदस्य रविंद्र त्रिपाठी को दी। सूचना मिलने पर रविंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और वन विभाग को घटना की जानकारी दी। वन क्षेत्राधिकारी मधवलिया अजीत कुमार भास्कर टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
उन्होंने मृत सारस को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दुधराई में नियमानुसार अंतिम निस्तारण करते हुए उसे दफना दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उड़ान के दौरान सारस खेतों के बीच से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।