{"_id":"6a52a91a44d573dbd40aaa7d","slug":"allegations-of-assault-on-committee-chairman-during-uproar-at-fertilizer-distribution-center-fir-maharajganj-news-c-206-1-mhg1035-181025-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खाद वितरण केंद्र पर बवाल में समिति अध्यक्ष पर हमले का आरोप, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खाद वितरण केंद्र पर बवाल में समिति अध्यक्ष पर हमले का आरोप, प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव स्थित साधन सहकारी समिति पर खाद वितरण के दौरान शनिवार को विवाद हो गया। समिति अध्यक्ष ने गांव के ही तीन लोगों पर खाद देने का दबाव बनाने, गाली-गलौज करने और धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साधन सहकारी समिति मधुबनी के अध्यक्ष मधुबनी गांव निवासी संत मुनि त्रिपाठी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह समिति पर खाद का वितरित करा रहे थे। इसी दौरान गांव का असरफ उर्फ गोलू पुत्र इंसान अली पहुंचा और तत्काल खाद देने का दबाव बनाने लगा। अध्यक्ष के अनुसार जब उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए ऐसा करने से मना किया तो आरोपी आगबबूला हो गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर असरफ ने अपने घर फोन कर परिजन को बुला लिया। कुछ ही देर बाद उसका बड़ा भाई मोनू हाथ में धारदार हथियार (बोगदा) लेकर और पिता मौके पर पहुंच गए। अध्यक्ष ने किसी तरह स्वयं को बचाने का प्रयास किया और मौके पर मौजूद किसानों व अन्य लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप कर बीच-बचाव किया। घटना के बाद खाद वितरण केंद्र पर काफी देर तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली और पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।