फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SSB DIG inspects headquarters and reviews arrangements.

Maharajganj News: एसएसबी मुख्यालय का डीआईजी ने निरीक्षण कर व्यवस्था का लिया जायजा

Sun, 12 Jul 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
SSB DIG inspects headquarters and reviews arrangements.
महराजगंज। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय का शनिवार को डीआईजी दीपक बरनवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और जनकल्याण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


वाहिनी मुख्यालय पहुंचने पर कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने पुष्पगुच्छ भेंटकर डीआईजी का स्वागत किया। इसके बाद एसएसबी के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। डीआईजी ने परिसर में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डीआईजी ने वाहिनी परिसर का भ्रमण कर स्वच्छता, हरित वातावरण और उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सम्मेलन कक्ष में आयोजित पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने 22वीं वाहिनी की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा प्रबंधन, तस्करी एवं अपराध नियंत्रण, सीमा क्षेत्र में संचालित नागरिक कल्याण कार्यक्रमों, प्रशिक्षण, प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा वाहिनी की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डीआईजी ने वाहिनी की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों, प्रशासनिक कार्यों, प्रशिक्षण व्यवस्था, संचार प्रणाली, शस्त्रागार, चिकित्सा सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों एवं जवानों को कार्यकुशलता, अनुशासन, सीमा सुरक्षा में सतर्कता बनाए रखने, जनसंपर्क को और मजबूत करने तथा सभी कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए।


उप महानिरीक्षक ने भारत-नेपाल सीमा पर तैनात जवानों द्वारा निभाई जा रही प्रभावी सुरक्षा जिम्मेदारियों, तस्करी निरोधक अभियानों और सीमा क्षेत्र के लोगों के हित में संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एसएसबी के जवान सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed