सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bharat Ratna Dr. Ambedkar's tableau taken out on his birth anniversary

Maharajganj News: जन्मोत्सव पर भारत रत्न डॉ. आंबेडकर की झांकी निकाली

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Bharat Ratna Dr. Ambedkar's tableau taken out on his birth anniversary
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर नौतनवा में निकाली गई झांकी।
विज्ञापन
यात्रा में बाबा साहेब एवं संविधान पुस्तक की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
Trending Videos

बाबा साहेब अमर रहें का नारा बुलंद कर खूब थिरके युवा
नौतनवा। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को एक विशाल झांकी यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में शामिल होकर लोगों ने यात्रा को भव्य रूप दिया।
नगर के पुरानी नौतनवा चौराहा से निकाली गई झांकी यात्रा में ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सजाई गई बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर एवं संविधान पुस्तक की झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही यात्रा में शामिल युवा विभिन्न गीतों पर थिरकते और बाबा साहेब अमर रहे के नारे लगातार लगा रहे थे। नगर स्थित पुरानी नौतनवा से निकलकर झांकी यात्रा स्टेशन चौराहा, घंटाघर चौक, अस्पताल तिराहा, जयहिंद चौराहा, गांधी चौक होते हुए वापस जायसवाल मोहल्ला, हनुमान चौक एवं काली मंदिर रोड के रास्ते पुनः प्रारंभ स्थल पर पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था के दृष्टिगत थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव, वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार एवं चौकी प्रभारी रामजी गुप्ता के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांकी यात्रा में विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व विधायक मुन्ना सिंह, चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान, जितेंद्र जायसवाल, राजन वर्मा, दुर्गेश राव, सुनील गौतम, मुकेश कुमार, मोहनलाल लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed