सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Red Cross awards Kargil honour to Shivam from Karauta

Maharajganj News: रेड क्रॉस ने शिवम को दिया करौता से कारगिल सम्मान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Red Cross awards Kargil honour to Shivam from Karauta
विज्ञापन
सोसायटी की तरफ से दिया 21 हजार का चेक
Trending Videos

महराजगंज। जिले के यूथ प्रेरणास्रोत बनकर उभरे शिवम को बृहस्पतिवार रेड क्रॉस सोसायटी ने ''करौता से करगिल'' सम्मान देते हुए 21 हजार रुपये का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया। सोसायटी के पदाधिकारियों ने शिवम के दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए युवाओं को सीख लेने के लिए प्रेरित किया।
चौक नगर पंचायत क्षेत्र के करौता निवासी शिवम ने साइकिल के सहारे भारत भ्रमण कर लिम्का बुक आफ रिकॉर्ड में 2025 में स्थान बनाया। साइकिल से ही उन्होंने अन्नपूर्णा, करगिल, धौलागिरी व माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक की यात्रा पूरी की। चेक देते हुए रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि शिवम ने इतने कम उम्र में 28000 किमी साइकिल यात्रा कर युवाओं को प्रेरित किया है कि कुछ विशेष करने के लिए उम्र बाधक नहीं। सोसायटी के सभापति मोहम्मद सैफुल्लाह, आजीवन सदस्य डा. रश्मि श्रीवास्तव, सेंट जोसेफ के प्रधानाचार्य सीजे थामस शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed