{"_id":"69e153fd78b9f66bde0ccdb5","slug":"cylinder-not-received-angry-people-blocked-itwa-dumariaganj-road-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1033-156683-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नहीं मिला सिलिंडर... आक्रोशित लोगों ने जाम किया इटवा-डुमरियागंज मार्ग्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नहीं मिला सिलिंडर... आक्रोशित लोगों ने जाम किया इटवा-डुमरियागंज मार्ग्
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। रसोई गैस सिलिंडर के लिए एजेंसी पहुंचे उपभोक्ताओं को धैर्य बृहस्पतिवार को उस जवाब दे गया, जब उन्हें घंटों इंतजार के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला।
आक्रोशित उपभोक्ताओं ने इटवा कस्बे के डुमरियागंज मार्ग पर स्थित गैस सर्विस कार्यालय के सामने सड़क जाम कर दी। इससे काफी अफरा-तफरी मच गई। दिन में करीब 11 बजे कड़ी धूप के बीच लगे इस जाम ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। मौके पर दल-बल के साथ पहुंचे एसओ इटवा संजय कुमार मिश्र ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
गैस सिलिंडर को लेकर समस्या कम नहीं हो पा रही है। उपभोक्ताओं को सिलिंडर के लिए कतार में लगने को मजबूर हैं। सिलिंडर के लिए जूझ रहे उपभोक्ताओं का धैर्य बृहस्पतिवार को जवाब दे गया। वह डुमरियागंज-बांसी मार्ग पर पहुंचे और जाम लगाकर विरोध शुरू कर दिया। इस बीच दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लग गई। मामले जानकारी मिलने ही एसओ इटवा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। किसी प्रकार से समझा-बुझाकर लोगों को शांत करवाया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली। इन उपभोक्ताओं का आरोप है कि होम डिलीवरी की घोषणा के बावजूद गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी नहीं की जा रही है। ्
Trending Videos