फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike loses control and crashes on the road; youth critically injured.

Maharajganj News: अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, युवक गंभीर

Tue, 28 Jul 2026 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bike loses control and crashes on the road; youth critically injured.
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में परतावल-गोरखपुर मार्ग पर पिपरपाती के पास रविवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। महम्मदा गांव निवासी मनीष शर्मा (22) किसी कार्य से बाइक से पिपरपाती गए थे। वापस लौटते समय पिपरपाती के समीप अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में उनके पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी परतावल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed