{"_id":"6a67c304b1d59517d80d81a7","slug":"protest-held-against-the-proposal-to-demolish-38-buildings-at-jauhar-university-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182086-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवन तोड़ने के प्रस्ताव के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवन तोड़ने के प्रस्ताव के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई का विरोध किया। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष एसरार अहमद के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों के भविष्य से जुड़ा विषय है।
किसी भी प्रशासनिक अथवा कानूनी कार्रवाई को संविधान, कानून और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप किया जाना चाहिए, ताकि छात्रों की शिक्षा प्रभावित न हो। आरोप लगाया गया कि राजनीतिक द्वेष की भावना से विश्वविद्यालय के भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।