{"_id":"6a67c326f14d17e6b9096c10","slug":"construction-of-unfinished-bridge-resumes-hopes-for-relief-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182084-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अधूरे पुल का निर्माण शुरू, राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अधूरे पुल का निर्माण शुरू, राहत की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। अमरुतिया और सक्सेना नगर वार्ड को जोड़ने वाले बलिया नाला पर अधूरे पड़े पुल का निर्माण चार साल बाद फिर से शुरू हो गया है। लगभग 40 लाख की लागत से बनने वाले इस पुल का निर्माण नगर पालिका परिषद द्वारा राज्य वित्त आयोग की धनराशि से कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, पुल का निर्माण नवंबर 2021 में शुरू हुआ था और मई 2022 में इसे पूरा किया जाना था लेकिन धनराशि के अभाव में कार्य अधूरा छोड़ दिा गया। इसके कारण अमरुतिया, सक्सेना नगर सहित आसपास के वार्डों के हजारों लोगों को वर्षों तक आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। विशेष रूप से बरसात के दिनों में बलिया नाला पार करना लोगों के लिए बड़ी समस्या बन जाता है। अब दिसंबर 2026 में पुल का निर्माण पूरा किया जाना है।
अब बजट उपलब्ध होने के बाद निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है। पुल बनने के बाद करीब 10 हजार से अधिक की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। इससे लोगों का समय बचेगा, आवागमन आसान होगा और दोनों वार्डों के बीच संपर्क बेहतर हो जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल बनने से स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों तथा मरीजों को भी काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
सक्सेना नगर निवासी प्रभात सक्सेना ने बताया कि यह पुल कई वर्षों से अधूरा पड़ा था, जिससे लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती थी। अब निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने की सूचना मिलने से लोगों में उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि पुल बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी और विकास को भी गति मिलेगी।
वहीं अमरुतिया वार्ड निवासी मनीष ने कहा कि पुल के निर्माण से अमरुतिया, सक्सेना नगर समेत आसपास के अन्य वार्डों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्षों से लोग इस पुल के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे और अब निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों की उम्मीदें फिर से जाग गई हैं।