{"_id":"6a29c3b07d187abb08013256","slug":"bjp-workers-performed-a-puja-to-mark-the-completion-of-12-years-of-the-modi-government-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-178962-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से बुधवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देश की प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
नगर स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की उन्नति, नागरिकों की सुख-समृद्धि तथा भारत के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति तथा वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
विधायक ने कहा कि बीते 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने देश के उज्ज्वल भविष्य तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
विज्ञापन
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष फरीदा ईरम, सरोज पांडेय, मुरली निगम, सनन्दन पटेल, पवन अग्रवाल, आशुतोष शुक्ला, सन्नी अग्रहरी, अभय राज पांडेय, राम सेवक साहू, अश्विनी तिवारी, संजीव शुक्ला और राकेश अग्रहरी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।