{"_id":"6a29c42d4813a4d829021bbf","slug":"children-are-losing-their-creativity-due-to-mobile-phones-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-179011-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मोबाइल की वजह से रचनात्मकता खो रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मोबाइल की वजह से रचनात्मकता खो रहे बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. डीके साहनी उपस्थित रहे।
कार्यशाला का आयोजन शास्त्रीनगर स्थित जिला उद्योग केंद्र रोड वार्ड नंबर-22 में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय बच्चों और युवाओं की कलात्मक प्रतिभा को निखारना है। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. डीके साहनी ने कार्यशाला की सराहना की। उन्होंने बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में कला की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में जहां बच्चों को बहुत आसानी से मोबाइल मिल जा रहा है, जिससे वे अपनी रचनात्मकता खो रहे हैं, ऐसे समय में बच्चों की इतनी बड़ी उपस्थिति देखना अत्यंत सुखद है।
समारोह में कार्यक्रम के संयोजक गौरीशंकर, ऋषि को ऑनर, कार्यक्रम सहयोगी गौतम ऋषि तथा मुख्य प्रशिक्षक अजय कुमार एवं कौशल प्रजापति मौजूद रहे। यह कार्यशाला आगामी 29 जून तक रोजाना सुबह नौ बजे से 11 बजे तक संचालित की जाएगी।