फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CBIC enters the fray in gold smuggling case, following Customs and DRI

Maharajganj News: सोना तस्करों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने उतरी सीबीआईसी

Mon, 26 Oct 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
CBIC enters the fray in gold smuggling case, following Customs and DRI
महराजगंज। कन्नौज एक्सप्रेस-वे पर ठूठीबारी निवासी व्यक्ति की कार से करोड़ों की सोना बरामदगी मामले में अब केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की एंट्री हो गई है। इस मामले में कस्टम और डीआरआई के बाद अब सीबीआईसी खाड़ी देशों से काठमांडो वाया सोनौली तक कन्नौज की कड़ियां जोड़ रही है।
विज्ञापन

अगस्त 2026 में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज के पास कार से करीब 10 किलो सोना बरामद हुआ था। उसकी कीमत करीब 15 करोड़ 39 लाख रुपये आंकी गई थी।कन्नौज सोना बरामदगी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें एक नेपाल और दूसरा महराजगंज जिले के ठूठीबारी का रहने वाला है। शुरुआती जांच कस्टम ने की, फिर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने जांच का जिम्मा संभाला। अब इस प्रकरण में वित्त मंत्रालय की कार्यदायी संस्था सीबीआईसी को सक्रिय किया गया है, जिसके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांच का अधिकार भारत सरकार से प्राप्त है।
विज्ञापन


सक्रिय है अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क
सोनौली कस्टम सूत्रों के मुताबिक, सीबीआईसी इस बात की जांच कर रही है कि खाड़ी देशों से सोना किस रूट से काठमांडू पहुंचा और फिर सोनौली बॉर्डर के रास्ते कैसे यूपी होते हुए कन्नौज तक पहुंचाया गया। इन कड़ियों के जुड़ने के बाद तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क तक एजेंसियों के हाथ पहुंच सकेंगे। बताया जा रहा है कि यह रैकेट लंबे समय से सक्रिय है और सोनौली को ट्रांजिट पॉइंट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। सीबीआईसी को नेपाल अनुसंधान शाखा प्रमुख की तरफ से बूढानीलकण्ठ नगरपालिका के एक मकान से 18 अक्तूबर को इस नेटवर्क की जानकारी साझा की। बताया गया है कि तीन चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 47 वर्षीय झोउ लाडक्विन, 37 वर्षीय हान फेई और 36 वर्षीय वाड़ जिआंजेड का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले अधिकारी
कन्नौज से बरामद तस्करी के सोना मामले में कस्टम और डीआरआई ने अब तक जुटाए सभी इनपुट सीबीआईसी के साथ साझा किया है। इससे यह उम्मीद है कि शीघ्र ही अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करों के नेटवर्क का राजफाश हो सकेगा।
- सुधीर त्यागी, कस्टम अधीक्षक, सोनौली, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed