{"_id":"6a6fa74a30dcf689710aa743","slug":"commercial-complex-to-be-built-in-chauparia-at-a-cost-of-17-crore-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182517-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 17 करोड़ की लागत से चौपरिया में बनेगा व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 17 करोड़ की लागत से चौपरिया में बनेगा व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। शहर के चौपरिया क्षेत्र में करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। इसे वैश्विक नगरोदय योजना के तहत बनाया जाएगा। नगर पालिका परिषद ने इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स तीन मंजिला होगा जिसमें बड़ी संख्या में व्यवसायिक दुकानें बनाई जाएंगी। इसके अलावा एक बहुउद्देशीय हाल का भी निर्माण होगा, जिसका उपयोग सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक आयोजनों के लिए किया जा सकेगा। नगर पालिका का मानना है कि इस परियोजना से शहर की व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और स्थानीय लोगों को बेहतर व्यवसायिक अवसर उपलब्ध होंगे।
कैफेटेरिया व पार्किंग की रहेगी सुविधा
कॉम्प्लेक्स को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। इसमें कैफेटेरिया, पर्याप्त वाहन पार्किंग, पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। नगर पालिका का उद्देश्य इसे शहर का आधुनिक व्यवसायिक केंद्र बनाना है जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों को एक ही परिसर में बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
छोटे उद्यमियों को मिलेगी प्राथमिकता
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कॉम्प्लेक्स की दुकानों का आवंटन नियमानुसार किया जाएगा। इससे स्थानीय व्यापारियों, छोटे उद्यमियों और स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक लोगों को व्यवसाय के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। साथ ही नगर पालिका की आय में भी वृद्धि होगी, जिससे भविष्य में अन्य विकास कार्यों को गति मिल सकेगी। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि परियोजना कि डीपीआर तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दी गई है। शासन से मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण पूरी होने के बाद स्थानीय लोगों को नियमानुसार दुकानें आवंटित की जाएगी।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने कहा कि चौपरिया में बनने वाला यह बृहद व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह परिसर व्यापार, रोजगार और नागरिक सुविधाओं का नया केंद्र बनेगा और विकास को नई पहचान देगा।