फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Congress staged a sit-in protest against the lathi-charge on students and the arrest of Rahul Gandhi.

Maharajganj News: छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना

Thu, 23 Jul 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Congress staged a sit-in protest against the lathi-charge on students and the arrest of Rahul Gandhi.
सक्सेना चौराहे पर धरना देते कांग्रेसी। 
सदर कोतवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी
विज्ञापन

सक्सेना चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन
महराजगंज। नई दिल्ली में छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज, आंसू गैस के इस्तेमाल और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसदों और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस ने सक्सेना चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट जबकि संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ल ने किया।
धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने के लिए कोतवाली की ओर कूच कर गए। इस दौरान प्रशासन ने उन्हें रोक लिया। मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी ने सभी प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की औपचारिक घोषणा की और बाद में रिहा कर दिया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाया। प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि देश का युवा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है और कांग्रेस उसके साथ खड़ी है। पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा और पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी ने भी छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वालों पर कार्रवाई उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदामोहन उपाध्याय ने शिक्षा व्यवस्था और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। इसके अलावा राजन शुक्ला, पूर्णमासी यादव, इंजीनियर शिवपूजन, गोविंद मिश्रा, अंबरीश शाही, हनुमान कनौजिया, कुंज बिहारी निषाद, मोहम्मद गनी, राम नारायण प्रसाद, चंदन तिवारी, जयप्रकाश शाही और अफजल अब्बासी समेत अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। धरना-प्रदर्शन में नूर आलम, डॉ. अकील अहमद, प्रमोद पांडेय, डॉ. घनश्याम मिश्रा, अमरमणि पासवान, गोलू मिश्रा, महताब आलम मौजूद रहे।

पूर्व जिलाध्यक्ष नजरबंद, समर्थकों ने ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

भिटौली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह को बुधवार को पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। वह राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए समर्थकों के साथ निकलने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस की कार्रवाई से नाराज समर्थकों ने मौके पर सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान शरद कुमार सिंह ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें चोटें आईं। इस दौरान तेज प्रताप पांडेय, फैयाज खान, वीरेंद्र चौधरी, इश्तियाक अहमद, सोहराब खान, जय हिंद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed