{"_id":"6a612df0a57c8e5f89058817","slug":"sp-workers-protest-against-akhilesh-yadavs-detention-submit-memorandum-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-181811-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता अमित चौबे को हाउस अरेस्ट किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के कई हिस्सों में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
कई सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
महराजगंज। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के आवास के बाहर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लेने से कार्यकर्ता बौखला गए हैं। पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमीर अहमद खान के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने मामले को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। वहीं नौतनवा में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करके एसडीएम और सीओ को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
वहीं सपाइयों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पनियरा के सपा नेता अजय कुमार गुप्त उर्फ लल्ला व उनके समर्थकों और फरेंदा के सपा नेता अमित चौबे को हाउस अरेस्ट कर लिया। जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि अखिलेश यादव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए थे लेकिन उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया हालांकि कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने तथा विरोध दर्ज कराने का अधिकार देता है। ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमिर अहमद खान के साथ राजेश यादव, उमेश मिश्रा, श्रीपति आजाद सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दिल्ली में हुई गिरफ्तारी एवं छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए।
नगर स्थित कुंवर आवास से जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन के बीच लोग मार्च करते तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां पूर्व विधायक मुन्ना सिंह ने राष्टपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कुणाल एवं सीओ बसंत सिंह को सौंपकर तानाशाह सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। सपा नेता बैजू यादव ने भी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ एसडीएम को पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की। वहीं प्रदर्शन में जाने से रोकने के लिए पुलिस ने सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य राम आशीष यादव को जिगिनिहवा स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया।
खुटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पनियरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दो बजे ग्राम मुडिला बाजार चौराहे पर धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन का कार्यक्रम निर्धारित किया था। उससे पहले ही पुलिस ने सपा नेता अजय कुमार गुप्त उर्फ लल्ला व उनके समर्थकों को हाउस अरेस्ट कर दिया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज खुटहां रोहित यादव ने बताया कि हाऊस अरेस्ट नहीं बल्कि उन्हें विरोध प्रदर्शन करने से रोका गया है।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार सपा कार्यकर्ताओं में उबाल रहा। बुधवार को प्रदर्शन की भनक लगते ही पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई और सपा नेता अमित चौबे को हाउस अरेस्ट कर लिया। देर तक पुलिस उनके आवास पर जमी रही। सपा नेता अमित चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है।