{"_id":"6a612f80ff618738e80f0fc5","slug":"tension-between-two-groups-over-the-issue-of-placing-the-main-banner-on-the-stage-at-the-booth-presidents-conference-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-181794-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंच पर मुख्य बैनर लगाने की बात को लेकर दो गुटों में तनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंच पर मुख्य बैनर लगाने की बात को लेकर दो गुटों में तनातनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवा। नगर के एक मैरिज हॉल में आयोजित भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंच पर कार्यक्रम से संबंधित मुख्य बैनर लगाने और बैठने की बात को लेकर पार्टी के ही दो गुटों में तनातनी हो गई। पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा में बुधवार को आयोजित सम्मेलन के दृष्टिगत पार्टी के एक गुट के पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यालय से जारी मुख्य बैनर के आधार पर नौतनवा से संबंधित कार्यक्रम का एक बैनर मंच पर लगाया था। बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब पार्टी से ही जुड़े दूसरे गुट के कुछ लोग पहुंचे तो वहां पहले से लगे बैनर को उतारकर उसी स्थान पर अपना बैनर लगा दिया।
बताया जा रहा है कि बैनर उतारने की बात को लेकर दोनों गुटों के कुछ लोगों में तनातनी होने लगी। इसी बीच भाजपा के ही एक और गुट के कुछ नेता मंच पर उचित स्थान न मिलने की बात पर भड़क उठे और गहमागहमी भी हुई। पूरा मामला अब नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
मांसाहार खाने का वीडियो वायरल
नौतनवा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगर के एक मैरिज हाल में बुधवार को आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा भोजन में मांसाहार का सेवन करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उक्त वीडियो को देख पार्टी की हिंदुत्ववादी छवि पर सवालिया निशान खड़े कर अलग-अलग विचार व्यक्त कर रहे हैं।
वर्जन
भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि नौतनवा में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बैनर लगाने की बात को लेकर विवाद होने की कोई जानकारी नहीं है। वहीं मांसाहार कराने से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि भोजन कराना कोई बुरी बात नहीं है। विरोधियों को नेक कार्य में भी हमेशा बुराई ही नजर आती है।