फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crocodile spotted in Madhubani branch canal; panic ensues.

Maharajganj News: मधुबनी शाखा नहर में दिखा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

Sun, 02 Aug 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Crocodile spotted in Madhubani branch canal; panic ensues.
निचलौल। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल रेंज अंतर्गत दर्जनिया ताल से भटककर आया एक मगरमच्छ शनिवार को ग्रामसभा खरचौली के पास से बहने वाली मधुबनी शाखा नहर में दिखाई दिया। मगरमच्छ के दिखते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का रेस्क्यू करने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, लोगों की हलचल और आहट मिलने पर मगरमच्छ नहर में छलांग लगाकर पानी में छिप गया। ग्रामीणों के अनुसार, नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण नारायणी (गंडक) नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे मगरमच्छ संरक्षण क्षेत्र दर्जनिया ताल में भी पानी भर गया है और मगरमच्छ बहकर नहरों के रास्ते दूर-दराज के इलाकों तक पहुंच रहे हैं। मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्रों की ओर निकल आने से नहर किनारे रहने वाले लोगों में भय का माहौल बना रहता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वनाधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव ने बताया कि सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील की कि किसी भी जलीय जीव, विशेषकर मगरमच्छ, के दिखाई देने पर उसे पकड़ने या उसके पास जाने का प्रयास न करें। इसकी तत्काल सूचना वन विभाग को दें, ताकि समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed