बहू ने ससुर को मार डाला: रात में बिगड़ी बात, धारदार हथियार से महिला ने निर्मम हत्या की, फिर खुद बुलाई पुलिस
जिले के सोनबरसा गांव में गुरुवार रात बहू शोभा गुप्ता ने ससुर सच्चाराम गुप्ता (70) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जायदाद को लेकर उनका विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी बहू को हिरासत में लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के महराजगंज जिले के सोनबरसा गांव में गुरुवार की रात जायदाद के लिए बहू ने ससुर की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। जिनका शव घर के बगल में खून से लथपथ मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी बहू को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी अनुसार, फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी सच्चाराम गुप्ता (70) का अपने बहू से जायदाद के लिए काफी दिनों से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर बहू ने ससुर को जान से मारने की धमकी भी दे चुकी थी। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे सच्चाराम गुप्ता का खून से लथपथ शव उनके घर के बगल में मिली तो गांव में हड़कंप मच गया।
इस बात की सूचना आरोपी बहू ने ही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मयफोर्स तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गए। जांच के लिए फारेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंच गई। छोटू बहू सुनीता गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बड़ी बहू शोभा गुप्ता पर जायदाद के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
पुलिस ने तत्काल आरोपी शोभा गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी। मौके से हत्या में प्रयुक्त सामग्री भी पुलिस ने बरामद कर ली है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग की हत्या हुई है। मामले में बड़ी बहू को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट होगा।