फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Delhi's wanted man arrested from Brijmanganj

Maharajganj News: दिल्ली का वांछित बृजमनगंज से गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2026 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Delhi's wanted man arrested from Brijmanganj
फरेंदा। बृजमनगंज पुलिस ने चोरी की बाइक संग एक वांछित को गिरफ्तार किया है। रविवार कुंआडाड़ में वाहन जांच के समय यह सफलता पुलिस को मिली। अभियुक्त के खिलाफ दिल्ली सहित अन्य जनपदों में छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

बृजमनगंज पुलिस कुआंडाड़ में रविवार शाम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच उक्त वांछित बाइक से आता दिखा लेकिन पुलिस टीम को देखकर भागने लगा, जिसे पीछा कर पुलिस ने दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम हिमांशु मौर्या निवासी बरडाड टोला परसपुर थाना बृजमनगंज बताया। पड़ताल में बाइक के प्रपत्र आदि नहीं थे। पूछताछ में उसने बताया कि यह बाइक अप्रैल माह में उसने अपने साथी दीपक यादव निवासी हीरमपुर के साथ मिलकर पीपीगंज कस्बा स्थित एक बैंक के सामने से चोरी की थी। बाइक नेपाल बिक्री के लिए ले जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त हिमांशु मौर्या की उम्र 19 वर्ष है। इसके खिलाफ संतकबीरनगर के मेंहदावल थाने में चार मुकदमे और दिल्ली के समईपुर बादली थाने में आर्म्स एक्ट का अभियोग पहले से दर्ज है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed