{"_id":"6a6e5597cc15e9674006d85f","slug":"dig-issues-instructions-regarding-the-effective-use-of-the-yaksh-app-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182447-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: यक्ष एप के प्रभावी उपयोग को लेकर डीआईजी ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: यक्ष एप के प्रभावी उपयोग को लेकर डीआईजी ने दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक एस. चन्नप्पा की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी में जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं एवं मुकदमों का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
डीआईजी ने ई-साक्ष्य एवं यक्ष ऐप के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक विवेचना निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाए। उन्होंने महत्वपूर्ण मुकदमों में मजबूत पैरवी कर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने के लिए अभियोजन पक्ष से बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए।
मंदिरों पर तैनात रहे पुलिस कर्मी
श्रावण मास को देखते हुए डीआईजी ने प्रमुख शिव मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। रविवार और सोमवार को संभावित भीड़ के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, पैदल गश्त और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलना पर हो कार्रवाई
महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई और सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों के अनुशासन, वर्दी और आचरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित थाना प्रभारी की जवाबदेही तय करने की चेतावनी दी। उन्होंने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने, जनसुनवाई में शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने और जनता के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी, एएसपी सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।