{"_id":"6a6fa7f0ee8ebbcbde026a8f","slug":"doctor-on-leave-arogya-mela-at-phc-held-under-the-supervision-of-the-pharmacist-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-182541-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चिकित्सक छुट्टी पर, फार्मासिस्ट के भरोसे पीएचसी पर लगा आरोग्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चिकित्सक छुट्टी पर, फार्मासिस्ट के भरोसे पीएचसी पर लगा आरोग्य मेला
विज्ञापन
लोक विद्या पीठ नगर पीएचसी पर इलाज करते फार्मासिस्ट अरून चतुर्वेदी, संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। जहां पर मरीजों के उपचार के बाद दवाएं दी गई। आरोग्य मेले का हाल ये रहा कि एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर छुट्टी पर था तो उसकी नामौजूदगी में फार्मासिस्ट ने मरीजों को दवा दी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महादेवा दुबे में 11 बजे चिकित्सक डॉ. सीबी पांडेय मरीजों का इलाज करते मिले। वहीं फार्मासिस्ट दिनेश चौधरी दवा काउंटर पर दवा वितरण कर रहे थे। शुगर के मरीज मोती चंद्र का जांच कर दवा दिया गया। उन्होंने बताया कि नियमित शुगर की जांच कराने के बाद दवा मिलता है। बाल रोग में सुप्रिया, अनन्या, प्रीति को सर्दी-जुकाम बुखार की दिक्कत रही, जिनको दवा दी गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोक विद्या पीठ नगर में 12 बजे डॉ. मुकेश गुप्ता छुट्टी पर रहे। उनकी अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट अरुण चतुर्वेदी मरीजों का इलाज करते मिले। अस्पताल पर आंख का ड्राप न होने से समस्या मिली। कुल 34 मरीजों का इलाज किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजार महदेवा में कुल 34 मरीज पहुंचे। जहां पर डाक्टर दुर्विजय ने मरीजो का इलाज किया व फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह दवाएं दी।
जिले के नोडल अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि सभी पीएचसी पर लगे आरोग्य मेला में कुल 1235 मरीजों का उपचार किया गया। जिनमें 547 पुरूष, 614 महिला व 74 बच्चों का इलाज किया गया। जिनमें मौसम के कारण 282 बुखार,सर्दी जुकाम के मरीज रहे। सभी मरीजों का इलाज कर दवाएं दी गई।