सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ensure quality disposal of pending cases at the village level

Maharajganj News: ग्राम स्तर पर लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Ensure quality disposal of pending cases at the village level
विज्ञापन
लोगों को शासन की प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
Trending Videos

नौतनवा की ग्राम पंचायत बड़हरा में आयोजित किया गया ग्राम चौपाल
जिलाधिकारी ने ग्राम चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
परसामलिक। विकास खंड नौतनवा की ग्राम पंचायत बड़हरा में शनिवार को प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और शासन की प्राथमिकताओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षा जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने की।
चौपाल को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम स्तर पर लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लंबित योजनाओं को अभियान चलाकर पूर्ण कराया जाए। मनरेगा एवं अन्य विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कार्यस्थलों पर सूचना पट्ट अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य प्रशासन का गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को जानना और यथासंभव मौके पर उनका निस्तारण करना है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि आमजन को अनावश्यक रूप से इधर-उधर भटकना न पड़े। शासन की इसी मंशा के अनुरूप ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीणों का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल का आयोजन कर योजनाओं के लिए ग्रामीणों से आवेदन कराया गया। जिलाधिकारी ने पंचायत सहायक, सफाईकर्मी, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि कर्मियों के कार्यों की जानकारी ली।
इस दौरान प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को 1.08 लाख तक का अनुदान प्रदान किया जाता है। इससे न केवल विद्युत बिल में कमी आती है बल्कि अतिरिक्त विद्युत ऊर्जा को ग्रिड में बेचकर अतिरिक्त आय भी अर्जित की जा सकती है।
ग्राम चौपाल में खंड विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत की जनसंख्या 2614 और परिवारों की कुल संख्या 508 है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में 569 को आयुष्मान कार्ड, 644 को किसान सम्मान निधि, 450 पात्र गृहस्थी कार्ड, 33 को अंत्योदय कार्ड, 94 को वृद्धावस्था पेंशन, 21 को निराश्रित महिला पेंशन और 10 को दिव्यांग पेंशन का लाभ मिलता है।
उन्होंने बताया कि गांव में 336 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री और 56 परिवारों की फैमिली आईडी भी बन चुकी है। जिलाधिकारी ने फॉर्मर रजिस्ट्री और फैमिली आईडी के कार्य को तेज करने का निर्देश दिया।
चौपाल के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान 77 को चिकित्सीय परामर्श और दवा का वितरण किया गया, जबकि 26 से अधिक लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी द्वारा किया गया।
चौपाल के दौरान डीएफओ निरंजन सुर्वे, सीएमओ डॉ. एनएन प्रसाद, एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रोबेशन अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, खंड विकास अधिकारी नौतनवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed