{"_id":"69ceda5d8ac01dd6440c20f1","slug":"first-phase-of-census-from-17th-90-enumerators-trained-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-174597-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 17 से जनगणना का प्रथम चरण, 90 प्रगणक प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 17 से जनगणना का प्रथम चरण, 90 प्रगणक प्रशिक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन
एप आधारित जनगणना, देने होंगे 33 सवालों के जवाब
घर-घर जाकर करेंगे स्व गणना डाटा का सत्यापन
महराजगंज। जिले में पहली बार लोग अपनी जनगणना खुद कर सकेंगे। डिजिटल जनगणना एप के जरिए होगी। इसके लिए तीन चरण में कुल 90 प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। साथ ही स्व गणना एप विकसित किया जा चुका है। 17 अप्रैल से जनगणना का पहला चरण शुरू होगा। इसमें मकानों की गिनती व सूचीबद्ध करने का काम किया जाएगा।
एडीएम ने डिजिटल जनगणना की जानकारी देते हुए बताया कि डिजिटल एप आधारित जनगणना में 33 सवालों के जवाब और एक अन्य विवरण सहित कुल 34 कॉलम भरने होंगे। इसके बाद प्रगणक घर आकर विवरण का सत्यापन करेंगे। इसके लिए तीन बैच में 30-30 फील्ड ट्रेनरों को तीन दिन का प्रशिक्षण दिया गया है। यह फील्ड ट्रेनर प्रगणकों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रगणकों का प्रशिक्षण इसी सप्ताह होना है। प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी फीड करेंगे। पिछली जनगणना वर्ष 2010-11 में की गई थी। इस बार जनगणना दो चरणों में होगी। जनगणना के लिए 15 चार्ज अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।
प्रशिक्षण का हिस्सा रहे अंबिका प्रसाद के मुताबिक, सेंसस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीएमएमएस) पोर्टल पर डेटा लॉक करने और जीरो एरर के साथ डिजिटल मैपिंग करने का प्रशिक्षण दिया गया है।
वर्जन
इस बार डिजिटल जनगणना का प्रावधान किया गया है। इसमें एप आधारित डाटा फीडिंग किया जाएगा। अब तक 90 प्रगणक प्रशिक्षित किए जा चुके हैं।
-डाॅ. प्रशांत कुमार, एडीएम
Trending Videos