सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2640 candidates will appear for the Home Guard recruitment exam in 11 centres.

Maharajganj News: 11 केंद्रों में 2640 अभ्यर्थी देंगे होमगार्ड भर्ती परीक्षा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
2640 candidates will appear for the Home Guard recruitment exam in 11 centres.
विज्ञापन
डीआईओएस ने भेजी सीसीटीवी आच्छादित केंद्रों की सूची
Trending Videos

डीएम ने की सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती
महराजगंज। जनपद में 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक पुलिस प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से होमगार्ड लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रति दिन दो शिफ्टों में होगी। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने जिले के 11 परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी युक्त होने की आख्या विभाग को भेजी है। साथ ही डीएम ने परीक्षा के मद्देनजर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती तय कर दी है।
यूपी बोर्ड व पूर्व में संपन्न हुई एसआई की परीक्षा की तरह ही होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा 25, 2 6 व 27 अप्रैल को हर दिन दो शिफ्ट में आयोजित होगी। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि होमगार्ड निदेशालय से मिले पत्र के अनुपालन में जनपद में कुल 11 सीसीटीवी युक्त परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट भेज दी गई है। इनमें एंग्लो संस्कृत, घुघली, दिग्विजय नाथ इंटर कालेज चौक, डॉ. आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय धनेवा, जीएसवीएस, राजकीय पालीटेक्निक पुरैना, जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज ए और बी ब्लॉक, महामाया आईटी पालीटेक्निक धनेवा, महराजगंज इंटर कॉलेज, शिव जपत सिंह इंटर कॉलेज भिटौली बाजार को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के दौरान इन परीक्षा केंद्रों की निगरानी डीआईओएस आफिस के कंट्रोल रूम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

25 से 27 अप्रैल तक जनपद में होने वाली पुलिस प्रोन्नत बोर्ड की आयोजित होमगार्ड परीक्षा में शुचिता निर्धारण व सकुशल संपन्न कराने के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तय कर दिए गए हैं। परीक्षा में रिजर्व टीम भी रहेगी जो जरूरत पर परीक्षा केंद्रों पर भेजी जाएगी।
-संतोष कुमार शर्मा, डीएम, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed