{"_id":"69daba17fdf6c0f98f01517a","slug":"meritorious-students-were-honoured-at-the-annual-function-and-award-ceremony-maharajganj-news-c-206-1-mhg1021-175158-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार सम्मान समारोह मेधावी छात्रों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार सम्मान समारोह मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बेलवा खुर्द में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
दो मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया गया पुरस्कृत, अन्य छात्रों को रिपोर्ट कार्ड व स्मृति चिह्न दिया गया
लक्ष्मीपुर। विकास खंड लक्ष्मीपुर के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बेलवा खुर्द में शनिवार को वार्षिक उत्सव और पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में दो मेधावी छात्रों को साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया। अन्य छात्रों को रिपोर्ट कार्ड व स्मृति चिह्न देकर देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर की गई। विद्यालय परिसर में बच्चों ने विभिन्न विषयों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। इनमें बाल शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, नृत्य और ''अनपढ़ नेता'' जैसे व्यंग्यात्मक नाटक शामिल थे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसकी अभिभावकों और ग्रामीणों ने सराहना की।
प्रधानाध्यापक डॉ. प्रभुनाथ गुप्त ने अपने संबोधन में कहा कि परिषदीय विद्यालयों में इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक महामंत्री हरिश्चंद्र चौधरी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक हैं।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि बेलवा मंदिर के महंत गौरीशंकर मिश्रा ने मेधावी और प्रतिभागी बच्चों को स्मृति चिह्न एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय टीम ने कक्षा 8 के विद्यार्थी शिवा एवं रंजना विश्वकर्मा को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बेलवा मंदिर के महंथ गौरीशंकर मिश्रा, एआरपी राकेश अग्रहरि, प्रधानाध्यापक डॉ. प्रभुनाथ गुप्त, ग्राम प्रधान अखिलेश चौधरी, राम सुमेर यादव, राम बेलास, सुदामा चौहान, दिनेश कुमार यादव, डॉ. प्रभुनाथ गुप्ता, ध्रुव नारायण गुप्ता, सुरेश प्रजापति, सुनील प्रजापति, राम कृपाल, राम सेवक यादव, मनोज उपाध्याय मौजूद रहे।
Trending Videos