सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The collaboration between parents and teachers will shape the future of students

Maharajganj News: अभिभावक व शिक्षकों की जुगलबंदी संवारेगी विद्यार्थियों का भविष्य

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
The collaboration between parents and teachers will shape the future of students
विज्ञापन
जीएसवीएस में शिक्षक व अभिभावक संघ का हुआ वार्षिक अधिवेशन
Trending Videos

महराजगंज। शिक्षक व अभिभावक साथ मिलकर विद्यार्थियों को उन्नति की राह पर अग्रसर कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसे समझा तो शिक्षक अभिभावक बैठकों की अनिवार्यता लागू की। इससे स्कूल का शैक्षिक प्रदर्शन न सिर्फ सुधरा है बल्कि खेल और अन्य गतिविधि आधारित कार्यों में भी विद्यार्थियों की रुचि बढ़ रही है।
उक्त बातें गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने कहीं। वह सिब्बन लाल सक्सेना सभागार में शनिवार को आयोजित शिक्षक अभिभावक संघ के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में स्कूल में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों ने शिरकत की। शिक्षक अभिभावक संघ के पदाधिकारियों ने विद्यालय के विकास हेतु सकारात्मक सुझाव दिए। प्रवक्ता अमरेंद्र शर्मा व डॉ. संतोष मिश्रा ने सक्रिय योगदान की जरूरत पर जोर दिया। अभिभावकों में शीला यादव, सरस्वती यादव, आनंद देव पटेल, राममिलन और अन्य ने बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक अभिभावक संघ की अध्यक्ष बनीं माया देवी
वार्षिक बैठक में शिक्षक अभिभावक संगठन की नई कार्यकारिणी भी चुनी गई। माया देवी को संघ का अध्यक्ष, प्रधानाचार्य धनंजय सिंह उपाध्यक्ष, ममता कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता संवर्ग से अखंड प्रताप दुबे एवं अमरनाथ विश्वकर्मा को मंत्री एवं संयोजक, शिक्षक संवर्ग से संतराज यादव एवं सुभद्रा त्रिपाठी, अभिभावक संवर्ग से आनंद देव पटेल एवं शीला यादव को सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed