सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eight out of 66 cases were resolved on the police station resolution day.

Maharajganj News: थाना समाधान दिवस में 66 मामलों में से आठ का किया गया निस्तारण

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Eight out of 66 cases were resolved on the police station resolution day.
विज्ञापन
एसपी ने संयुक्त टीम गठित कर निस्तारण के दिए निर्देश
Trending Videos

जिलाधिकारी और एसपी ने थाना चौक एवं निचलौल में थाना समाधान दिवस में सुनीं समस्याएं
महराजगंज। जनपद के समस्त थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 66 मामले आए। इनमें से आठ प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समस्त क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल के थानों में फरियादियों की समस्याएं सुनीं।



जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने थाना चौक एवं थाना निचलौल में थाना समाधान दिवस में समस्याएं सुनीं। दोनों अधिकारियों ने राजस्व एवं पुलिस टीमों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सभी प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के समक्ष कुल सात प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष प्रार्थना पत्रों को निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने विशेष रूप से जमीन संबंधी प्रकरणों पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि ऐसे सभी मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम गठित कर प्रकरणों का निस्तारण किया जाए। इससे आमजन को अलग-अलग विभागों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और प्रकरणों का त्वरित व न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि जमीन संबंधी थाना स्तर, आईजीआरएस या अन्य किसी भी माध्यम से प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अनिवार्य रूप से अंकित किया जाए। दोनों पक्षों को बुलाकर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा इनका निस्तारण किया जाए।



नौतनवा थाना सभागार में आयोजित थाना समाधान दिवस में थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने जनता की समस्याएं सुनीं। यहां पुलिस से संबंधित कुल 2 मामले प्राप्त हुए, इनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि दूसरे मामले में पुलिस टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष ने मातहतों को निर्देश दिया कि समाधान दिवस में आए सभी मामलों का समय-सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक शेर बहादुर यादव, मनीष पटेल, कानूनगो सुरेंद्र कुमार चौरसिया एवं कैतवा अहमद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed