सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   18 Indians Arrested for Online Betting in Nepal; Accused Include Individuals from Kushinagar and Gorakhpur

ऑनलाइन सट्टेबाजी: नेपाल में 18 भारतीयों सहित 20 गिरफ्तार, गोरखपुर-कुशीनगर के भी दो आरोपी- ऐसे हुई गिरफ्तारी

संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Rohit Singh Updated Sun, 12 Apr 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार

एसपी चंद ने बताया कि गिरफ्तार होने वालों में भारत के विभिन्न स्थानों के नागरिकों के साथ-साथ रूपनदेही के एक पुरुष और एक महिला तथा सुर्खेत की मूल निवासी और वर्तमान में रूपनदेही में रह रही एक महिला भी शामिल है। कोटिहवा से गिरफ्तार होने वालों में भारत के जगदीशपुर निवासी संदीप कुमार , हैदराबाद (तेलंगाना) निवासी एमडी हाकिम, कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) निवासी सतेन्द्र सिंह , गोरखपुर निवासी श्याम सुंदर समेत अन्य आरोपी हैं।
 

18 Indians Arrested for Online Betting in Nepal; Accused Include Individuals from Kushinagar and Gorakhpur
आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल फोन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

रूपनदेही जिले के विभिन्न स्थानों पर चल रहे अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी (जुआ) में शामिल 20 लोगों को रूपनदेही पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस कार्यालय रूपनदेही और उसके मातहत तैनात पुलिस टोली ने तिलोत्तमा नगरपालिका के दो अलग-अलग स्थानों से उन्हें विभिन्न सामग्रियों के साथ नियंत्रण में लिया।

Trending Videos


इस बात की जानकारी जिला पुलिस कार्यालय रूपनदेही के सूचना अधिकारी एवं पुलिस नायब उपरीक्षक (DSP) कृष्ण कुमार चंद ने दी। पुलिस के अनुसार, दो अप्रैल को तिलोत्तमा नगरपालिका-7 से 9 भारतीय नागरिक गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार होने वालों में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के व्यक्ति शामिल हैं। उनके पास से 3 लैपटॉप, 20 मोबाइल फोन और हिसाब-किताब रखने वाले पांच रजिस्टर बरामद किए गए हैं।

इसी तरह, 10 अप्रैल को तिलोत्तमा नगरपालिका-15, कोटिहवा से अन्य 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। डीएसपी चंद ने बताया कि गिरफ्तार होने वालों में भारत के विभिन्न स्थानों के नागरिकों के साथ-साथ रूपनदेही के एक पुरुष और एक महिला तथा सुर्खेत की मूल निवासी और वर्तमान में रूपनदेही में रह रही एक महिला भी शामिल है।

उनके पास से भारतीय बैंकों के 23 बंडल चेकबुक, 25 एटीएम कार्ड, 91,725 रुपये नकद, एक भारतीय पासपोर्ट, 30 आधार कार्ड, 6 लैपटॉप, 21 मोबाइल, 3 पेन ड्राइव, 3 स्टैंप (मुहर) और 1 राउटर बरामद किया गया है।

दो अप्रैल को तिलोत्तमा-7 से गिरफ्तार होने वालों में उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी प्रदीप गुप्ता (30), गोंडा निवासी पवन कुमार (22), बलिया निवासी सतीश कुमार (20), बिहार के सिवान निवासी मनु कुमार सोनी (21), सिवान निवासी अमर कुमार (21), गोंडा निवासी नर सिंह (21), गोंडा निवासी राम असिस सिंह (24), पश्चिम बंगाल के नदिया निवासी सुदीप तो माझी (31) और उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी अभिषेक ठाकुर (22) शामिल हैं।

10 अप्रैल को तिलोत्तमा-15, कोटिहवा से गिरफ्तार होने वालों में भारत के जगदीशपुर निवासी संदीप कुमार (28), हैदराबाद (तेलंगाना) निवासी एमडी हाकिम (43), कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) निवासी सतेन्द्र सिंह (26), गोरखपुर निवासी श्याम सुंदर (36), रतनपुर निवासी दीपक पांडे (24), गाजीपुर निवासी रियाज अहमद (32), कानपुर देहात निवासी प्रदीप कुमार (35), दिल्ली की तन्नु कुमारी (36), दिल्ली के ही राखी झा (38), रुपनदेही के ओमसतिया निवासी अक्लेश कुमार यादव (34) और सुर्खेत निवासी सीमा राना (38) हैं।

पुलिस नायब उपरीक्षक चंद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ऑनलाइन सट्टेबाजी में शामिल अन्य व्यक्तियों की खोज और विस्तृत अनुसंधान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed