{"_id":"6a6e5443331e9469eb0deff2","slug":"goods-worth-15-lakh-seized-during-a-raid-handed-over-to-customs-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-182453-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छापे में बरामद हुई 15 लाख रुपयों की सामग्री, कस्टम को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छापे में बरामद हुई 15 लाख रुपयों की सामग्री, कस्टम को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवा। स्थानीय कस्बे के बहादुरशाह नगर वार्ड स्थित एक घर से शुक्रवार की देर शाम छापे के दौरान करीब 864 पीस हुक्का फ्लेवर्ड सहित 15 लाख रुपयों की सामग्री बरामद की गई। बरामद सामग्री को पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद कस्टम को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को शुक्रवार की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बे के बहादुरशाह नगर वार्ड स्थित एक घर में भारी मात्रा में तस्करी के लिए विभिन्न समाग्रियों की खेप जमाकर रखी गई हैं। सूचना मिलते ही जब एसडीएम कुणाल एवं सीओ बसंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस, राजस्व व एसएसबी टीम के जवान मौके पर पहुंचे तो वहां भारी मात्रा में रखी सामग्रियों की खेप देख सभी अधिकारी दंग रह गए। नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव एवं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान अलग-अलग पैकेट में रखी कुल 864 पीस हुक्का फ्लेवर्ड, नौ बोरी खाद एवं पांच गट्ठर कपड़ों की बरामदगी हुई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी जा रही है।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि बरामद सामग्रियों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम को सौंप दिया गया है। सामान स्वामी को चिह्नित करने का प्रयास जारी है। संबंधित के विरुद्ध भी विधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।