सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   If you have a 'jugaad', you will get oil... otherwise stand in the queue.

Maharajganj News: 'जुगाड़' है तो मिलेगा तेल...वर्ना खड़े रहिए कतार में

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
If you have a 'jugaad', you will get oil... otherwise stand in the queue.
फरेंदा कस्बे में पेट्रोल पंप हुए ड्राई।
विज्ञापन
चार बजे भोर में पंपों पर लग रही लंबी कतार....दिन में हो जा रहे ड्राई
Trending Videos

सहालग के समय लोगों को परेशानी का करना पड़ रहा सामना
महराजगंज। जिले में डीजल-पेट्रोल की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। तेल के लिए लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। बुधवार की दोपहर में मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप पर एक ट्रैक्टर चालक को जुगाड़ से गैलन में डीजल मिल गया लेकिन बाइक सवारों को पेट्रोल नहीं मिल सका। काफी देर तक इंतजार के बाद बाइक सवार वापस चले गए। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि अगर तेल नहीं था तो ट्रैक्टर चालक को कहां से मिल गया? जबकि नोजल पर डीजल-पेट्रोल नहीं होने का नोटिस चस्पा था।

सूत्रों की माने तो कई पेट्रोल पंपों पर जुगाड़ से तेल मिल रहा है। आरोप है कि तेल आने पर कई पेट्रोल पंप संचालक अपने जानने वालों को फोन कर तेल आने की जानकारी दे रहे हैं। जानकारी मिलते ही लोग तेल भराने पहुंच जा रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच कई लोग ब्लैकमेलिंग भी करने लगे हैं। जरूरतमंद मजबूरी में ज्यादा दाम देकर तेल भरवाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार,
फरेंदा क्षेत्र में दर्जनों पंप हैं, लेकिन कई दिनों से दिन में किसी भी पंप पर तेल नहीं मिल रहा है। कई पंपों पर तो रात में तेल आ रहा है सुबह होते ही पंप बंद हो जा रहे है। पेट्रोल पंप बंद होने से लोगों को समस्याएं हो रही है। दो पहिया वाहन चालक कई पंपों पर भटकने के बाद भी उनको ब्लैक में तेल लेना मजबूरी हो गया है। जबकि शासनस्तर से तेल की कमी को नहीं माना जा रहा है। ऐसे में विभागीय अधिकारी सिर्फ मूकदर्शक बने हुए हैं। पेट्रोल पंप पर पहुंचे राहगीर सुरेंद्र, मुकेश, सिद्धार्थ थापा व नामधारी ने बताया कि कई पंपों से भ्रमण करने के बाद भी तेल नहीं मिला है। कल से ही मोटरसाइकिल रिजर्व में चल रही है। डर बना हुआ है कि कहीं खड़ी न हो जाए। अधिकारियों को समस्या की तरफ ध्यान देना चाहिए।
पेट्रोल-डीजल की किल्लत से जनजीवन अस्त-व्यस्त
सिसवा बाजार। क्षेत्र के लगभग एक दर्जन पंप डीजल-पेट्रोल के अभाव में बंद पड़ हैं। इससे वाहन मालिकों और खेती करने वाले किसानों को दिक्कत हो रही है। सिसवा कस्बा निवासी कपड़ा व्यवसायी शिव रौनियर का कहना है कि वह रोजाना 13 किलोमीटर सिंदुरिया स्थित अपने कपड़े की दुकान पर बाइक से जाते हैं। पेट्रोल नहीं मिलने के कारण कई दिन दुकान खोलना संभव नहीं हो पाता है। वहीं खेसरारी निवासी राजकुमार का कहना है कि डीजल का अभाव अब खेती पर भी असर डालने लगा है। रामजानकी मंदिर निवासी काशी प्रसाद ने बताया कि पेट्रोल डीजल न मिलने से रोजाना हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। नगर के तारकेश्वर का कहना है कि पेट्रोल के अभाव में व्यवसाय भी प्रभावित होने लगा है। दुकानदारों को समय से उनके ऑर्डर का माल नहीं मिल पा रहा है जिससे दिक्क़तें बढ़ने लगी हैं। संवाद
महंगे दाम पर ईंधन खरीदने को लोग मजबूर

परसामलिक। नौतनवा ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर ईंधन के लिए भीड़ कम नहीं हो रही है। अधिक भीड़ के कारण आम नागरिकों को पेट्रोल व डीजल लेने के लिए काफी भटकना पड़ रहा है। अधिक जरूरतमंद लोग दुकानों से महंगे दामों पर खरीद रहे हैं। नौतनवा ब्लाॅक क्षेत्र नौडिहवा पेट्रोल पंप, सेखुआनी चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप व कोहरगड्डी और पड़ियाताल पंपों पर ईंधन प्रतिदिन खाली हो जा रहा है। क्षेत्र के शमशाद खान, महबूब अली, जयकिशुन यादव, राजेश, सोनू, ओमप्रकाश, राकेश, बिजय, मनोज लोगों ने बताया कि शादी-विवाह का समय चल रहा है। कहीं आने-जाने के लिए महंगे दाम पर पेट्रोल-डीजल खरीदना पड़ रहा है। संवाद
वर्जन
तेल की कोई कमी नहीं है। जिले में भरपूर मात्रा में तेल आ रहा है। कालाबाजारी और ब्लैक करने की कहीं से शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलेगी तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-बृजेश पांडेय, सप्लाई इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed