सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In a two-and-a-half-hour discussion, the officials asked to postpone the protest, but the former MLA did not agree.

Maharajganj News: ढाई घंटे की वार्ता में अधिकारियों ने धरना स्थगित करने को कहा, नहीं माने पूर्व विधायक

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
In a two-and-a-half-hour discussion, the officials asked to postpone the protest, but the former MLA did not agree.
विज्ञापन
एडीएम, एएसपी, एसडीएम और सीओ ने पूर्व विधायक को दिया आश्वासन लेकिन नहीं बनी बात
Trending Videos

हर बार सिर्फ आश्वासन से नहीं मिल सकता जनता को न्याय, क्षेत्रवासियों के साथ धरना होना तय : अमन मणि
नौतनवा। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक की ओर से 30 अप्रैल से तहसील में धरने की चेतावनी देने के बाद से ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा है। बुधवार को तहसील में पूर्व विधायक से वार्ता कर आश्वासन देते हुए धरना स्थगित करने को कहा लेकिन सहमति नहीं बन सकी।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ नौतनवा तहसील पहुंचे। पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी को भी बुलाया गया। एसडीएम के बंद कार्यालय में पूर्व विधायक से पुलिस और राजस्व विभाग के तमाम अधिकारियों ने करीब ढाई घंटे तक वार्ता कर आश्वासन देते हुए उनसे धरना स्थगित करने को कहा लेकिन जनहित के मुद्दे से पीछे न हटने की बात कहते हुए पूर्व विधायक अपनी बात पर अडिग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी का कहना है कि वह एडीएम और एएसपी के बुलावे पर तहसील आए थे, यहां अधिकारियों से बिंदुवार चर्चा हुई। अधिकारियों ने मांगों को अमल में लाने का आश्वासन दिया लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन से जनता को न्याय नहीं मिल सकता। बृहस्पतिवार को समस्त जनहित मुद्दे को लेकर क्षेत्रवासियों के साथ नौतनवा तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और जब तक मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed