{"_id":"69f24d0db4b5281bff04df0c","slug":"instructions-to-issue-notice-to-four-beos-for-low-use-of-aadhar-shila-implementation-guidelines-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-176332-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका का उपयोग कम होने पर चार बीईओ को नोटिस जारी करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका का उपयोग कम होने पर चार बीईओ को नोटिस जारी करने का निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
मानक के अनुसार जल्द काम पूरा करने के दिए निर्देश
भवनों की मरम्मत में देरी पर भड़के जिलाधिकारी
महराजगंज। कायाकल्प अभियान के तहत भवनों की मरम्मत व निर्माण में देरी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने मानकों के अनुसार जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही डीएम ने आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका का उपयोग बेहद कम होने पर बीईओ लक्ष्मीपुर, सिसवा, नौतनवा और परतावल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में निपुण भारत और जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में कायाकल्प द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में किये जाने वाले सुधार, बच्चों की उपस्थिति, पठन पाठन की गुणवत्ता, सैम मैम बच्चों के पोषण स्तर, मातृ वंदन योजना सहित अन्य विषयों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कायाकल्प अभियान के तहत भवनों की मरम्मत व निर्माण में देरी पर असंतोष व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द असंतृप्त मानकों पर कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसी प्रकार अन्य मानकों में भी अपेक्षित प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के असंतृप्त बिंदुओं पर विद्यालयों को जल्द संतृप्त करें।
जिलाधिकारी ने बच्चों के लर्निंग आउटकम में प्रभावी सुधार के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिम्मेदारी तय करते हुए सुधार को सुनिश्चित कराएं। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रभावी पर्यवेक्षण करते हुए विद्यालयों के शिक्षण परिवेश में गुणात्मक सुधार का निर्देश दिया। जिला पोषण समिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सैम व मैम बच्चों के पोषण की जानकारी ली। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में 478 बच्चे सैम और 2638 बच्चे मैम के रूप में चिह्नित है। जिलाधिकारी ने कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए मिशन मोड पर कार्य करने का निर्देश दिया। टीएचआर प्लांट से पोषाहार वितरण को नियमित करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, डीडीओ बीएन कन्नौजिया, डीसी एनआरएलएम, डीपीआरओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos