{"_id":"69c1a727efb0e078de0537dd","slug":"instructions-to-start-the-cow-dung-gas-plant-within-a-week-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-173946-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एक सप्ताह में गोबर गैस प्लांट चालू कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एक सप्ताह में गोबर गैस प्लांट चालू कराने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने गो सदन मधवलिया का लिया जायजा
महराजगंज। सोमवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह के साथ गोसदन मधवलिया का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पशु शेड, वर्मी कंपोस्ट खाद, गोबर गैस प्लांट और हरे चारे सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। गोबर गैस प्लांट काम न करने की वजह की जानकारी ली। इस दौरान जल निगम के जेई बताया गया कि गैस चैंबर में स्लरी के जम जाने की वजह से प्लांट निष्क्रिय हो गया है। जिलाधिकारी ने एक सप्ताह में कमियों को दूर कराते हुए गैस प्लांट को चालू कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने गोसदन में पशुओं के संख्या की जानकारी ली। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि गोसदन में कुल 737 गोवंश हैं। इनमें 558 नंदी और 179 गाय हैं। उन्होंने बताया कि गोसदन में 234.08 क्विंटल भूसा, 43.28 क्विंटल चोकर, 71.15 क्विंटल पशु आहार, 243.90 क्विंटल साइलेज उपलब्ध है। उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि गोसदन की भूमि पर 242 एकड़ में बाजरा, 02 एकड़ में नेपियर और 0.5 एकड़ में जई का उत्पादन हरा चारा के लिए किया जा रहा है। उन्होंने पशुओं के पोषण स्तर में सुधार हेतु पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उत्पादन और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण हेतु भी निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने सीसीटीवी का अवलोकन किया और निर्देशित किया कि मुख्य द्वार सहित सभी प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी 15 दिन के बैकअप के साथ सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने गोसदन में फलदार वृक्षों का रोपण करने का निर्देश दिया। उन्होंने वर्मी कंपोस्ट उत्पादन के विषय में बीडीओ निचलौल से जानकारी ली। बीडीओ निचलौल ने बताया कि वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है और उनके माध्यम से ही उत्पादित खाद की बिक्री भी की जा रही है।
जिलाधिकारी ने वर्मी कंपोस्ट हेतु जिला कृषि अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित संबंधित विभागों के माध्यम से समूह का अनुबंध कराने का निर्देश दिया, ताकि वर्मी कंपोस्ट की बिक्री सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान गोसदन में आम के पौधे का रोपण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी निचलौल बीडीओ निचलौल, डीपीआरओ मौजूद रहे।
Trending Videos