फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Joint operation by police and SSB near the main gate at Sonauli; FIR registered.

Maharajganj News: नशीले इंजेक्शन बरामद, कार समेत एक गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Joint operation by police and SSB near the main gate at Sonauli; FIR registered.
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार सुबह सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। सीमा के मुख्य गेट के पास चेकिंग के दौरान कार से 1503 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह संयुक्त टीम सीमा पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक स्विफ्ट डिजायर कार की जांच की गई। तलाशी में 511 एम्पूल बूप्रेनॉर्फिन, 499 एम्पूल डायजेपाम और 493 एम्पूल प्रोमेथाजीन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन बरामद हुए। मौके से प्रेमचंद (29) पुत्र संतराम निवासी जुगौली, थाना सोनौली को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे न्यायालय भेज दिया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी नरेंद्र पटेल, उप निरीक्षक अरविंद कुमार, कांस्टेबल अनूप मिश्रा व एसएसबी के उपनिरीक्षक रामलाल, करमवीर प्रताप गहलोत और नवनीत कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार के दरवाजे में बनी थी गुप्त कैविटी, पुलिस ने बरामद किए 1503 नशीले इंजेक्शन
- नौतनवा से बेलहिया तक कार पहुंचाने की मिली थी जिम्मेदारी
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के लिए कार के दरवाजे में बनी गुप्त कैविटी का इस्तेमाल किया जा रहा था। सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने नो मेंस लैंड के पास हरियाणा नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली तो उसके पिछले दरवाजे के अंदर डोर पैनल में नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। बरामदगी के बाद कार से नेपाल तक नशीली दवाओं की तस्करी फिर सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार प्रेमचंद, निवासी जुगौली ने पूछताछ में बताया कि उसे जुगौली में एक व्यक्ति ने मजदूरी के बदले कार नेपाल के बेलहिया स्थित पार्किंग तक पहुंचाने के लिए दी थी। आरोपी ने कार अपनी होने से इन्कार किया और बताया कि वह उसे पहुंचाने जा रहा था। कार सौंपने वाले व्यक्ति की पहचान और तस्करी के पूरे नेटवर्क को लेकर पुलिस की जांच महत्वपूर्ण होगी।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ाई और कार को नो मेंस लैंड के पास रोक लिया। तलाशी के दौरान कार के बाईं ओर पिछले दरवाजे के अंदर काली पन्नियों में रखे 511 बूप्रेनॉर्फिन, 499 डायजेपाम और 493 प्रोमेथाजीन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन बरामद किए गए। कुल 1503 इंजेक्शन के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज आरोपी नहीं दिखा सका।

पुलिस मामले में कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। अब जांच के अहम बिंदु हैं कि कार किसने उपलब्ध कराईऊ नशीली दवाओं की खेप कहां से लाई गई थी और नेपाल में इसे किसे सौंपा जाना था?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed