सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahanisha Puja at Nagar Durga Temple on Saptami

Maharajganj News: सप्तमी पर नगर दुर्गा मंदिर में महानिशा पूजा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Mahanisha Puja at Nagar Durga Temple on Saptami
विज्ञापन
पं. अवधेश पांडेय ने कराया विधि पूर्वक पूजन
Trending Videos

नगर वासियों ने देर शाम तक लिया पूजा में हिस्सा
महराजगंज। चैत्र नवरात्र की महासप्तमी पर बुधवार नगर दुर्गा मंदिर में महानिशा पूजा व अनुष्ठान आयोजित किया गया। मुख्य पुजारी व ज्योतिषाचार्य पं. अवधेश पांडेय ने देर शाम आयोजित इस अनुष्ठान में नगर वासियों से पूजन कराया। देर शाम तक महानिशा पूजन में सम्मिलित होने के लिए नगरवासी पहुंचते देखे गए।
नगर के निचलौल रोड पर स्थित देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से रही जो आम से बढ़ती दिखी। नगर मंदिर परिसर में महासप्तमी तिथि पर महानिशा पूजन का आयोजन वर्षों से होता है। मंदिर पुजारी ने विधि पूर्वक नगर के लोगों से इस पूजन को कालरात्रि स्त्रोत के साथ संपन्न कराया। महाकाली को लौंग का भोग अर्पित कर नगर वासियों ने सुख, समृद्धि व व्यापार में उन्नति का आशीर्वाद लिया। पं. अवधेश ने बताया कि शारदीय नवरात्रि में नगर दुर्गा मंदिर से बिल्वानिमंत्रण व चैत्र नवरात्रि में महानिशा पूजन की परंपरा वर्षों से चली आ रही। शारदीय नवरात्रि में नगर मंदिर परिसर में प्रतिमा स्थापित होती इसलिए बिल्वा निमंत्रण के जरिये आदि शक्ति को विराजने का आमंत्रण जुलूस निकालकर दिया जाता है। वहीं चैत्र के वासंतिक नवरात्रि में महानिशा पूजन की तांत्रिक पूजा संपन्न होती है जिससे नगर में किसी तरह के रोग, व्याधि इत्यादि न फैलने पाए और सर्वत्र सुखशांति बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आद्रवन व सोनाड़ी देवी में पूरे दिन बनी रही भीड़
नवरात्र सप्तमी पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में आद्रवन लेहड़ा देवी मंदिर व चौक के सोनाड़ी देवी मंदिर में दर्शन पूजन किया। नौतनवां के बनैलिया माता व बोकड़ा देवी स्थान पर भी श्रद्धालुओं ने माता का दर्शन कर समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। लेहड़ा देवी मंदिर सर्वराकार परिवार सदस्य ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि दूर- दूर के श्रद्धालु नवमी तक पहुंचने लगे हैं। मंदिर प्रशासन उनकी सुविधा का ध्यान रख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed