{"_id":"69c44f25d0daebb699016c6d","slug":"secondary-education-calendar-released-entire-session-divided-into-15-parts-maharajganj-news-c-206-1-go11002-174072-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: माध्यमिक शिक्षा का कैलेंडर जारी, 15 भागों में बांटा गया पूरा सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: माध्यमिक शिक्षा का कैलेंडर जारी, 15 भागों में बांटा गया पूरा सत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
10 जनवरी तक खत्म करना होगा बोर्ड का पाठ्यक्रम
एनसीईआरटी की किताबों से ही होगा पठन-पाठन
माध्यमिक शिक्षा का कैलेंडर जारी, स्कूल में मोबाइल प्रतिबंधित
महराजगंज। एक अप्रैल से माध्यमिक स्कूलों का नया सत्र शुरू हो रहा है। यूपी बोर्ड ने कैलेंडर आधारित शिक्षण कार्य के लिए प्रारूप तय कर दिया है। पिछली बार के 22 की जगह इस बार सिर्फ 15 भाग में पूरे सत्र को विभक्त किया है। नए सत्र में छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल परिसर में मोबाइल फोन प्रतिबंधित कर दिया गया है। स्कूल में शिक्षक व कर्मचारी ही मोबाइल फोन ला सकते हैं।
राजकीय सिंहपुर माध्यमिक के प्रधानाध्यापक अनमोल यादव ने बताया कि जारी कैलेंडर के तहत हर चार माह पर पूरे हुए पाठ्यक्रम से बहुविकल्पी व वर्णात्मक प्रश्नों का मॉक टेस्ट होगा वहीं 10 वीं व 12वीं के पाठ्यक्रम हर हाल में 10 जनवरी तक पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया है। जनपद में 278 माध्यमिक स्कूलों का संचालन होता है। इनमें पहली तारीख से नए सत्र का प्रवेश शुरू हो रहा। जारी कैलेंडर के मुताबिक, अप्रैल से ही कक्षा 9 के विद्यार्थियों का विवरण अपलोड होगा। कक्षा 10 व 12 के लिए प्रत्येक चार माह पर मॉक टेस्ट के जरिये बच्चों की तैयारी परखी जाएगी। सितंबर में अर्धवार्षिक व 18 जनवरी से प्री बोर्ड परीक्षा तिथि निर्धारित है। कक्षा 9 और 11 के पाठ्यक्रम 25 जनवरी तक पूरे करने होंगे।
खेल के पीरियड अनिवार्य
जारी शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक प्रत्येक कक्षा में एक पीरियड खेल का अनिवार्य किया गया है। इस पीरियड में खेलकूद कराने के साथ साथ खेल से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को देने के निर्देश हैं। साथ ही हैंड्स आन एक्टिविटी का प्रावधान किया गया है। दीक्षा पोर्टल, ई-बुक्स, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, लैंगिक समानता, चरित्र निर्माण, राष्ट्रभक्ति, डिजिटल लिट्रेसी, खान एकेडमी, मनो दर्पण पोर्टल के विषय में बताना व प्रयोग अनिवार्य किया गया है।
वर्जन
पहली अप्रैल से माध्यमिक स्कूलों का नया सत्र शुरू हो रहा है। नए सत्र के लिए जारी कैलेंडर की जानकारी सभी माध्यमिक स्कूलों को भेज दी गई है। स्कूल परिसर में विद्यार्थी मोबाइल फोन नहीं ला सकते। निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश हैं।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज
Trending Videos