सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Third accused arrested in fake Aadhaar card case, sent to jail

Maharajganj News: फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में तीसरा अभियुक्त भी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Third accused arrested in fake Aadhaar card case, sent to jail
विज्ञापन
फिंगर क्लोन करके दूसरे की आईडी का इस्तेमाल कर बनाते थे आधार
Trending Videos


पुलिस की छापेमारी में पकड़े गए दो अभियुक्तों को पहले ही भेजा जा चुका है जेल
नौतनवा। पुलिस ने बैरवा बनकटवा टोला मणि चौराहा पर अवैध आधार एवं आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में फरार चल रहे तीसरे वांछित अभियुक्त अमन पासवान को भी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मुखबिर की सूचना पर गत 12 फरवरी को पुलिस फोर्स ने क्षेत्र के बैरवा बनकटवा टोला मणि चौराहा स्थित एक सीएससी (ग्राहक सेवा केंद्र) पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से आधार कार्ड बनाए जाने की सूचना पर छापेमारी की थी। पुलिस को यहां दो युवक कंप्यूटर से आधार पंजीकरण का कार्य करते मिले। वहीं मौके से लैपटॉप, आइरिस डिवाइस, माउस, वेबकैम, यूएसबी केबल, तीन मोबाइल फोन, बायोमैट्रिक मशीन, सात अदद आधार स्लिप, ओटीजी एडॉप्टर, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं 3,450 रुपया नकद भी बरामद हुआ था। पूछताछ में संचालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे। पुलिस दोनों युवकों को थाने ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाई से पूछताछ के बाद पुलिस ने सूर्यनारायण निवासी दुर्गापुर एवं धीरज चौरसिया निवासी एकमा, लक्ष्मीपुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया था। इनके खिलाफ धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड बनाने, आपराधिक षड्यंत्र रचने, सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी एवं 35 आधार कार्ड (वित्तीय एवं अन्य सब्सिडी लाभ और सेवाओं के लक्षित वितरण) प्राथमिकी दर्ज कर पहले ही जेल भिजवा दिया था जबकि तीसरे अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। जांच में पाया गया कि सहज जनसेवा केंद्र से फिंगर क्लोन का इस्तेमाल कर आधार इनरोलमेंट एप में नारायण साहू की आईडी व पासवर्ड का इस्तेमाल कर आधार की साइट पर एक्सेस कर फर्जी कार्ड बनाए जा रहे थे।

थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त अमन पासवान निवासी रामनगर टोला बघवा थाना नौतनवा को मणि चौराहा से हिरासत में लेकर दर्ज मुकदमे के तहत न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed