सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The city resounded with slogans of Jai Bhavani during the procession of Maa Tikulhiya Devi.

Maharajganj News: मां टिकुलहिया देवी की शोभा यात्रा में जय भवानी के नारों से गूंजा शहर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The city resounded with slogans of Jai Bhavani during the procession of Maa Tikulhiya Devi.
निचलौल में निकला मां टिकुलहिया देवी का भव्य शोभा यात्रा।
विज्ञापन
भव्य शोभायात्रा में बच्चियों का करतब और झांकी रहा आकर्षण का केंद्र
Trending Videos

निचलौल। शहर से सटे सुप्रसिद्ध टिकुलहिया देवी माता मंदिर का 14वां वार्षिकोत्सव समारोह बुधवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
ढोल नगाड़ों पर थिरकते युवक, युवतियों एवं महिलाओं ने उत्सव के उत्साह को और बढ़ा दिया था। शोभा यात्रा के दौरान माता टिकुलहियां देवी और जय भवानी जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया था। सुबह करीब नौ बजे मंदिर परिसर से परम्परागत ढंग से निकली विशाल शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालु सम्मलित हुए। घोडे़ पर सवार वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप व क्षत्रपति शिवाजी की वेशभूषा में सजे बच्चे शोभायात्रा की अगुवाई करते दिखे। तो वहीं भगवा पगड़ी पहने नन्हे मुन्हे बच्चों के बीच ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते श्रद्धालुओं के गगनभेदी जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभा यात्रा में विभिन्न देवी देवताओं के सजाई गई मां दुर्गा, श्रीकृष्ण अर्जुन, श्रीराम दरबार, श्रीराधा कृष्ण, शिव पार्वती, हनुमान जी एवं भारत माता की भव्य झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। नगर के सभी मंदिरों से ध्वज मिलान के उपरांत शोभायात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची। शोभा यात्रा के स्वागत में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर जहां स्वागत किया। वहीं स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को जलपान भी कराया गया।
इस दौरान मंदिर के प्रमुख सेवादार अजय जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया उर्फ मुन्ना, शंभुलाल वर्मा, दीपक जायसवाल, विष्णु प्रजापति, अभिषेक श्रीवास्तव, गोरख अग्रहरि, रवि सिंह, टीपी सिंह, अरुण जायसवाल, संतोष अग्रहरि, मनोज राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed