फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Murder alleged in the case of the body found in the Rohin River.

Maharajganj News: रोहिन नदी में मिले शव के मामले में हत्या का आरोप

Mon, 03 Aug 2026 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Murder alleged in the case of the body found in the Rohin River.
नौतनवा। परसा मलिक थाना क्षेत्र के गांव सिसहनिया उर्फ शीशमहल टोला कल्याणपुर तरुण अग्रहरि का शव रोहिन नदी से मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव के अंतिम संस्कार करने से मना कर लिया। रविवार को मौके पर पुलिस ने मृतक के परिजन को कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद रविवार की शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के पिता हरिश्चंद्र ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, परसा मलिक थाना क्षेत्र के गांव सिसहनिया उर्फ शीशमहल टोला कल्याणपुर निवासी हरिश्चंद्र अग्रहरि के बेटे तरुण अग्रहरि का शव विगत शुक्रवार को पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव टेढ़ी के कांधपुर नर्सरी के पास रोहिन नदी में मिला था। शनिवार की देर शाम शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांग और जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांच करते हुए शव रखकर हंगामा करने लगे। सूचना पाकर परसा मलिक, बरगदवा, नौतनवा और पुरंदरपुर के थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंच गए। शव के अंतिम संस्कार के लिए परिजन से बातचीत की लेकिन बात नहीं बनी। दूसरे दिन रविवार को भी परिजन शव का अंतिम संस्कार नहीं कर रहे थे, जिसके बाद सीओ बसंत सिंह, तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव और परसा मलिक, बरगदवा, नौतनवा और पुरंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ और तहसीलदार के समझाने बुझाने के बाद जांच कर कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन ने शाम पांच बजे शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के पिता हरिश्चंद्र ने आठ नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस को दिए तहरीर में हरिश्चंद्र ने आरोप लगाया कि विगत बृहस्पतिवार को उनके बेटे को एक युवक बाइक पर लेकर गया और उसके अन्य साथियों ने कांधपुर नर्सरी में ले जाकर हत्या कर रोहिन नदी में फेंक दिया। सीओ बसंत सिंह ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार परिजन ने कर दिया। तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed