फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One killed, six injured in road accident.

Maharajganj News: सड़क हादसे में एक की मौत, छह घायल

Sun, 02 Aug 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
One killed, six injured in road accident.
लक्ष्मीपुर। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोल्हुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत एकसड़वा ओवरब्रिज के पास हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग किसी काम से गोरखपुर जा रहे थे। इसी दौरान एकसड़वा ओवरब्रिज के समीप सामने से आ रही पिकअप से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने लक्खी चंद्र (57 वर्ष) निवासी अड्डा बाजार को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल होने वालों में रविंद्र (49 वर्ष), निवासी पेंडारी-निपनियां थाना परसा मलिक, विजयलक्ष्मी निवासिनी निपनियां, सुनीता (45 वर्ष), निपनिया, गुड़िया देवी निवासिनी अड्डा बाजार, सुमित कार चालक) निवासी अड्डा बाजार, ऋषि (6 वर्ष) और सिद्धार्थ (8 वर्ष), निवासी निपनियां-पेंडारी, परसामलिक शामिल हैं। इसमें रविंद्र, सुनीता और गुड़िया की स्थिति गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही कोल्हुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।

थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। पिकअप को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed