{"_id":"695588b5eb284b6f0f0a581c","slug":"one-person-died-after-being-crushed-by-an-unknown-vehicle-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-168062-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अज्ञात वाहन से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अज्ञात वाहन से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
मृतक राजेंद्र यादव की रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह घर से महराजगंज जाने की बात निकले थे, चले गए खुटहा की ओर
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे राजेंद्र
चौक बाजार। कोतवाली थाना क्षेत्र के खुटहा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन से कुचलकर एक राजेंद्र यादव (55) की मौत हो गई। मृतक कोतवाली थाना क्षेत्र के लखिमा थरूआ के निवासी थे।
जानकारी के अनुसार, राजेंद्र यादव मंगलवार सुबह घर से यह कहकर निकले थे कि वे महराजगंज किसी कार्य से जा रहे हैं। लेकिन महराजगंज न जाकर वह खुटहा की ओर चले गए। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हो उठे और फोन करने लगे। मोबाइल बंद होने पर परिजनों ने रिश्तेदारों से संपर्क किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसी बीच रात करीब आठ बजे पकड़ी चौकी प्रभारी ने फोन कर परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि खुटहा स्थित पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने राजेंद्र यादव को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर अचेत अवस्था में पड़े रहे। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
छिन गया परिवार की परवरिश का एकमात्र सहारा
राजेंद्र यादव परिवार में एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार की परवरिश का सहारा छिन गया है। मृतक की पत्नी संजू देवी, पुत्र मोनू और पुत्री रिंकी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पेट्रोल पंप के आसपास तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।
Trending Videos