सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One person was caught stealing a Tullu motor, FIR lodged

Maharajganj News: टुल्लू मोटर चोरी करते एक धराया, प्राथमिकी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
One person was caught stealing a Tullu motor, FIR lodged
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के झंझनपुर चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात में टुल्लू मोटर की चोरी करते समय एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने अरनहवा निवासिनी गायत्री की तहरीर पर मामले में शनिवार को आरोपी शाहिद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, गायत्री ने तहरीर में बताया कि झंझनपुर चौराहा स्थित नवनिर्मित घर से बीते 19 मार्च की रात 8.15 बजे मैं बाहर निकली तो देखा एक आदमी बाहर लगा टुल्लू मोटर खोल रहा है। उसे देखकर मैने शोर मचाया तो मेरा बेटा बृजेश व पड़ोसी विनीत शर्मा दौड़कर आए और दौड़ाकर चोर को पकड़ लिया। पूछने उसने अपना नाम शाहिद निवासी नंदाभार बताया। उसके पास से मोटर व मोटर खोलने वाले औजार मिले। निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शाहिद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed