सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Passengers will get private vehicles from one place, arrangements will be made

Maharajganj News: एक ही स्थान से मिलेंगे यात्रियों को प्राइवेट वाहन, होंगे प्रबंध

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Passengers will get private vehicles from one place, arrangements will be made
विज्ञापन
कांट्रेक्ट कैरिज स्टेशन के लिए 2 एकड़ भूमि की निविदा आमंत्रित
Trending Videos

अबतक सड़क पर ही खड़े किए जाते हैं प्राइवेट वाहन
महराजगंज। जिला मुख्यालय पर आने वाले दिनों में एक ही स्थान से यात्रियों को प्राइवेट सवारी गाड़ी, ऑटो और पर्यटक वाहन मिल सकेंगे। नगर पालिका परिषद महराजगंज ने कांट्रेक्ट कैरिज बस स्टॉप के लिए दो एकड़ भूभाग की निविदा आमंत्रित की है। यह भूभाग नगर पालिका परिषद के पांच किमी के दायरे में सड़क किनारे होनी चाहिए।
जनपद मुख्यालय से फरेंदा, निचलौल व पनियरा के लिए रोडवेज बसें संचालित हैं। इन रूटों के अलावा शिकारपुर, घुघली, सिसवां, ठूठीबारी, चौक इत्यादि के लिए प्राइवेट वाहन के रूप में ऑटो, मैजिक व प्राइवेट बसें भी संचालित होती हैं। लेकिन किसी रूट पर प्राइवेट वाहनों को खड़ा करने का प्रबंध नहीं है। सड़क किनारे ही ऑटो व बस इत्यादि रुकते हैं और यात्रियों को इनकी सुविधा के लिए उसी मार्ग पर जाकर इंतजार करना पड़ता है। शासन की तरफ से कांट्रेक्ट कैरिज बस स्टेशन प्रावधान को मंजूरी मिलने से नगर पालिका परिषद ने पांच किमी के दायरे में जमीन की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि किसी के पास दो एकड़ जमीन नगर पालिका क्षेत्र के दायरे में है तो वह इसके लिए आवेदन कर सकता है। जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन के बाद यहां न सिर्फ वाहनों की पार्किंग का स्थान तय हो सकेगा, बल्कि प्राइवेट या टूरिस्ट वाहन भी इसी स्थान पर मिलेंगे। इससे लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा।
वर्जन
कांट्रेक्ट कैरिज बस अड्डे के लिए दो एकड़ जमीन 5 किमी के दायरे में ऑन रोड होनी चाहिए। यदि किसी के पास ऐसी जमीन है तो वह आवेदन कर सकता है। आवेदन प्राप्त होने के बाद इसे जिला स्तरीय समिति के सम्मुख प्रस्तुत करते हुए आगे की कार्रवाई पूरी कराई जाएगी।
-आलोक कुमार मिश्रा, ईओ, नगर पालिका महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed