{"_id":"6ade683eeae783f8dd0e00f1","slug":"preparations-begin-in-the-workshop-following-instructions-from-the-regional-office-maharajganj-news-c-206-1-go11002-187863-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कोहरे में सुरक्षित यात्रा के लिए फॉग लाइट से लैस होंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कोहरे में सुरक्षित यात्रा के लिए फॉग लाइट से लैस होंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन
महराजगंज। ठंड और कोहरे के मौसम को देखते हुए परिवहन निगम ने रोडवेज बसों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम शुरू कर दिए हैं। क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से जारी निर्देश के बाद महराजगंज डिपो की सभी बसों में फॉग लाइट और इंडिकेटर्स फिट किए जाएंगे।
महराजगंज डिपो के पास कुल 76 बसों का जत्था है। इसमें 70 निगम की तो छह अनुबंधित श्रेणी की हैं। डिपो में लगभग 13 बस ऐसे हैं जो पुराने व फॉग लाइट विहीन हैं। इन्हें फॉग लाइट से लैस करने के इंतजाम होंगे। साथ ही बसों की बैक लाइट और साइड इंडिकेटर्स की जांच कर उन्हें दुरुस्त किया जाएगा।
क्षेत्रीय कार्यालय से मिले निर्देश क्रम में धनेवा वर्कशॉप में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। वर्कशॉप फोरमैन अजीत दिसंबर और जनवरी में घने कोहरे के कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। विजिबिलिटी कम होने से चालकों को सामने का रास्ता साफ नहीं दिखता, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। इसी को देखते हुए निगम ने समय से पहले ही बसों को दुरुस्त करने का निर्देश मिला है। सभी बसों के हेडलाइट, टेल लाइट और ब्रेक लाइट की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
बोले अधिकारी
परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय से बसों में फॉग लाइट व इंडिकेटर्स आदि जांच कर दुरुस्त करने के निर्देश मिले हैं। नवंबर पहले सप्ताह तक सभी बसों में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा, ताकि ठंड बढ़ने से पहले बसें पूरी तरह से सुरक्षित हो सकें।
- संजय प्रेमी, एआरएम, महराजगंज