{"_id":"6a6fa72d16df2e2da100090c","slug":"rain-exposes-the-flaws-in-the-drainage-system-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182527-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल
विज्ञापन
बारिश से हुआ जलभराव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुई झमाझम बारिश ने नगर पालिका परिषद की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रविवार को दोपहर करीब सवा 12 बजे हुई तेज बारिश के बाद शास्त्री नगर, बिस्मिल नगर, सिविल लाइंस, आजाद नगर, गांधी नगर सहित नगर के कई वार्डों की सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर गंदा पानी सड़कों पर फैल जाने से लोगों को उसी से होकर आवागमन करना पड़ा। शास्त्री नगर निवासी अभिषेक ने बताया कि क्षेत्र में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हल्की बारिश में भी सड़कें तालाब जैसी हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या की शिकायत कई बार नगर पालिका प्रशासन से की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। गांधी नगर निवासी प्रशांत ने बताया कि अधिकांश नालियां जाम होने के कारण बारिश का पानी निकल नहीं पाता है। इससे सड़क पर जलभराव हो जाता है और लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। सिविल लाइन वार्ड के निवासी अविनाश ने भी बताया कि नालियों की उचित व्यवस्था और नियमित सफाई नहीं होने से बारिश का पानी लंबे समय तक सड़कों पर जमा रहता है जिससे आवागमन प्रभावित होता है। वहीं इस बाबत नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि जलभराव की सूचना मिलते ही सफाई कर्मियों को प्रभावित क्षेत्रों में भेज दिया गया है। नालियों की सफाई कराकर पानी की निकासी कराई जा रही है और जहां भी समस्या है, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
नौतनवा में हुई झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
नौतनवा। नगर में रविवार की सुबह एकाएक मौसम ने करवट ली। तड़क-गरज के बीच आसमान में काले बादल छाए, जिससे दिन के उजाले में ही पूरा शहर अंधेरे के आगोश में समा गया। सड़कों पर वाहनों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। हालांकि मौसम में हुए बदलाव के बाद लोगों ने भीषण गर्मी से थोड़ी राहत तो जरूर महसूस की, लेकिन बारिश ने परेशानियां भी बढ़ाई। कई स्थानों पर पानी का जलजमाव होने से लोगों को विभिन्न प्रकार की दुश्वारियां झेलनी पड़ी। उधर, मौसम का तेवर देख आसपास से नगर में खरीदारी के लिए आए लोग भी दबे पांव वापस हो लिए। जिससे पूरे बाजार में लगभग सन्नाटा सा पसरा रहा।